भागलपुर: इस वर्ष होने वाले श्रावणी मेला की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इसी कड़ी में भागलपुर के SSP हृदयकांत ने मंगलवार को श्रावणी मेला और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान SSP ने मंदिर के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के स्थल की जानकारी ली और निरीक्षण किया। इसके बाद वे मसदी और कृष्णगढ़ पुलिस शिविर, पार्किंग स्थल समेत अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण लिया।
यह भी पढ़ें – PM मोदी के स्वागत के लिए महिलाएं रचा रहीं हाथों में मेहंदी, लिखवा रही ये खास संदेश…
इस दौरान SSP ने मंदिर और गंगा घाट की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाये जाने की बात कही। वहीं पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति के सुल्तानगंज आने के मामले में उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि डरने की जरूरत नहीं। यहां आने वाले शिवभक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार को विकसित करने के लिए युवाओं को करना होगा सक्षम, JDU महसचिव मनीष वर्मा ने…
भागलपुर से श्वेतांबर झा की रिपोर्ट
Highlights


















