महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का SSP ने लिया जायजा, कहा और भी प्रभावी तरीके से…

गया: विश्व हेरिटेज में शामिल बोधगया के महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार को गया के एसएसपी आशीष भारती पहुंचे। आशीष भारती ने मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था का काफी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीटीएमसी कार्यालय के सभागार में मंदिर प्रबंधन और पुलिस बल के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

बैठक के बाद एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है फिर भी पिछले दिनों पत्र के माध्यम से मंदिर उड़ाने की धमकी मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि धमकी फर्जी है लेकिन हमलोग मंदिर किस सुरक्षा को लेकर सजग और अलर्ट हैं। इसके साथ ही मंदिर के बाहरी क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिया है। मंदिर की सुरक्षा के साथ ही मोटरसाइकिल मोबाइल यूनिट को बढ़ाया जा रहा है और QRT की टीम को प्रभावी बनाया जा रहा है।

मंदिर के आसपास के घरों का सत्यापन किया जा रहा है और आसपास के लोगों से भी अपील की गई है कि सजग रहे और किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को अवश्य दें। हमलोग भी सुरक्षा की दृष्टि से स्ज्घ हैं और समय समय पर मॉक ड्रिल करते रहते हैं साथ ही मंदिर का सीसीटीवी से नगरानी की जाती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jamui में एक कलियुगी पिता को पुलिस ने दबोचा, अपनी ही…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

SSP SSP SSP

SSP

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...