धोनी ने टीम इंडिया से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दिये टिप्स

बर्मिंघम : टी-20 के दूसरे मैच में इंग्लैंड पर भारतीय टीम की जबरदस्त जीत के बाद धोनी ने टीम के

खिलाड़ियों से मुलाकात की और टिप्स दिये.

जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर बीसीसीआई ने शेयर की है.

इस तस्वीर में धोनी विकेटकीपर ईशान किशन और कुछ अन्य लोगों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा,

‘सब बड़े ध्यान से सुनते हैं जब धोनी बात करते हैं’.

ऋषभ पंत और ईशान किशन के साथ की लंबी बातचीत

बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मैच को भारत ने अच्छे अंदाज में जीता और मैच खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. धोनी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत और ईशान किशन के साथ लंबी बातचीत की. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए फोटोज में पता चलता है कि ईशान ने कुछ टिप्स उनसे लिए.

इंग्लैंड में एन्जॉय कर रहे माही

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों इंग्लैंड (England) की सैर कर रहे हैं. वह यहां अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एन्जॉय कर रहे हैं. धोनी अपने अपनी शादी की सालगिरह और जन्मदिन दोनों इंग्लैंड में ही मनाया है. इसके बाद वह इंग्लैंड में घूमते भी नज़र आए हैं. हालांकि, शनिवार को धोनी ने भारतीय टीम (Team India), जो इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं उनसे मुलाकात की.

2020 में धोनी ने लिया संन्यास

बता दें कि धोनी ने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से वे टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आईपीएल में नजर आते हैं और खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव बांटते हैं. इसके अलावा भारत के युवा खिलाड़ियों को जैसे ही धोनी के साथ बात या मुलाकात करने का मौका मिलता है तो वे उनसे कुछ न कुछ सीखना पसंद करते हैं.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...