भारत विकास परिषद् ने मनाया 62वां स्थापना दिवस 

छपरा : भारत विकास परिषद् की छपरा शाखा ने परिषद की स्थापना के 62वां साल पूरा होने पर स्थापना-दिवस कार्यक्रम का आयोजन भगवान बाजार थाना रोड स्थित दुर्गा स्थान के बरामदे में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर परिषद् के सदस्य गण एवं अन्य आगंतुक अतिथिगण काफी संख्या में उपस्थित हुए। परिषद के छपरा शाखा के सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने भारत विकास परिषद् की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए परिषद के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा किया। संगठन सचिव ईश्वर प्रसाद ने परिषद् की स्थापना और इसकी संपूर्ण पृष्ठभूमि की विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर परिषद् के छपरा शाखा के अति वरिष्ठ सदस्यों प्रोफेसर के के द्विवेदी, ब्रजेंद्र कुमार सिंह और सुशील कुमार श्रीवास्तव को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष शंकर नाथ पाठक ने किया। संरक्षक प्रोफेसर के के द्विवेदी ने अपने स्वलिखित पुस्तक भारत को जानो का पठन राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के आयोजन के दायित्व धारी हेमंत कुमार के माध्यम से कराया। मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी अति देवानंद जी मंच पर विराजमान रहे।

परिषद् की परंपरा के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए भारत विकास परिषद् की सदस्यता ग्रहण करने वाले लक्की पटेल और इंजीनियर चांदनी प्रकाश को पुष्प गुच्छ देकर संरक्षक के के द्विवेदी ने सम्मानित किया। मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर डॉक्टर विजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार मिश्रा, लक्ष्मी नारायण प्रसाद और लक्की पटेल के साथ कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसकी सूचना परिषद् के प्रेस-प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने दिया।

यह भी पढ़े : फिर गिरा भ्रष्टाचार का पुल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...