Advertisement
Advertisement

ग्रेच्युटी का लाभ मिलने के भरोसे के बाद श्रमिकों ने मनाया जश्न

Bermo– केंद्रीय अपर मुख्य श्रमायुक्त के आदेश के बाद बोकारो थर्मल फुटबॉल ग्राउंड में जश्न का माहौल दिखा. बड़ी संख्या में अनियमित श्रमिक जमा हुए और मुहिम की अगुवाई करने वाले अपने नेताओं को सम्मानित किया. ये मजदूर लंबे अरसे से ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग कर रहे थे. ठेका मजदूर संघ के माध्यम से केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष इस मामले को उठाया गया था. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अपर मुख्य श्रमायुक्त ने डीवीसी प्रबंधन को निर्देश दिया. इसमें कहा गया कि श्रमिकों को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए.

इस अवसर पर श्रमिक नेता भरत यादव ने इस लड़ाई में सहयोग करने वाले निवर्तमान सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय,  केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, सप्लाई मजदूरों का संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया. भरत यादव ने कहा कि इन श्रमिकों के लिए सेवानिवृत्ति का सदमा था. क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद ये खाली हाथ घर जाते.

इसलिए ठेका मजदूर संघ के माध्यम से केन्द्रीय मुख्य श्रमायुक्त नई दिल्ली के समक्ष इस मामले को उठाया गया था. केन्द्रीय अपर मुख्य श्रमायुक्त ने मामले में त्वरित  कार्रवाई करते हुए डीवीसी प्रबंधन को श्रमिकों को इसका लाभ देने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से मिथिलेश सिन्हा, संजय सिंह,संजय गुप्ता,राजेश शर्मा, खिरोधर राम, हरपाल सिंह, प्रेम सिंह, मो. अलीमुद्दीन, अनिल सिंह, किशोर ठक्कर, रमेश ठाकुर, आदि सहित सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अमरजीत सिंह ने किया.

रिपोर्ट- मनोज कुमार

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...