आरा : बिहार का भोजपुर जिला अपराधियों का शहर बनते जा रहा है.
शुक्रवार की शाम बालू माफियाओं ने बैंक कर्मी समेत दो लोगो की हत्या की घटना को अंजाम देकर
इलाके में सनसनी मचा दी. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा के कामलुचक बालू घाट की है.
जहां बालू माफियाओं ने अवैध बालू खनन और वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया:
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु और कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल
पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार मृतकों में उत्तर प्रदेश के महाराजागंज निवासी दुर्गेश है, जो पेशे से क्लर्क थे
और वर्तमान में आरा के नवादा थाना क्षेत्र में क्लर्क के रूप में कार्यरत थे. जबकि दूसरा मृतक मूल
रूप से पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के संजीत कुमार है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के
रामनगर चंदवा हाउसिंग मोहल्ले में रहते थे और पेशे से मुंशी का काम करते थे.
मृतकों के मित्र दीपक सिंह ने बताया कि उनके पार्टनर कामेश्वर राय का कोईलवर थाना क्षेत्र
के कामलुचक बालू घाट का टेंडर हुआ था. उसी बालू घाट का शुभारंभ करने को लेकर सभी
लोग कामलुचक बाकू घाट पर पूजा करवा रहे थे. उसी समय दूसरे पक्ष के पचास की संख्या
में आए अपराधियों ने फायरिंग की. फायरिंग होते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई.
भगदड़ में भागने के दौरान दोनों लोगों की गोली लगी और घटनास्थल पर हीं मौत हो गई.
जिसके बाद बच बचाकर सभी लोग कोईलवर थाना पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई.
दूसरी ओर वर्चस्व और अवैध बालू खनन को लेकर सत्येंद्र पंडित नामक व्यक्ति औऱ उसके साथियों
पर गोली मारकर हत्या और फायरिंग करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद मृतकों के घर में
कोहराम मच गया है. बता दें कि बीते साल जिले में बालू खनन पर रोक के बाद पिछले माह से ही
बालू घाटों की बंदोबस्ती हुई है. इसके बाद ही बालू घाटों से खनन और ढुलाई शुरू हुई है.
रिपोर्ट : नेहा/शक्ति
पुलिस ने बालू माफियाओं के समर्थन में उतरे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई


















