राउरकेला-हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर को रद्द, रांची-लोहरदगा मेमू स्पेशल सामान्य रूप से चलेगी

596

Advertisment

रांची: लिंक रैक की अनुपलब्धता के कारण ट्रेन संख्या 08150 राउरकेला-हटिया पैसेंजर स्पेशल 28 नवंबर को रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस कारण इस दिन राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

Advertisment

उधर, सिरमटोली चौक फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के लिए पहले ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाना था, लेकिन अब ब्लॉक को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल 29 और 30 नवंबर के साथ ही 1, 2 और 3 दिसंबर को सामान्य रूप से चलेगी। पहले इन तारीखों पर इस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया था।

Advertisement