Bhurkunda Loot News: Ramgarh में Vijay Jewellers से 3 करोड़ की Robbery

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में Jewellery Robbery की बड़ी वारदात, Vijay Jewellers से 3 करोड़ के सोना-चांदी के गहने और नकद लूटे गए।


Bhurkunda Loot News रामगढ़: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के मुरकुंडा बाजार में शनिवार शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। रेलवे लाइन के पास स्थित विजय ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और करीब तीन करोड़ रुपये के सोना-चांदी के गहने लूट लिए। यह घटना शनिवार शाम करीब सवा सात बजे हुई, जब दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी।


Key Highlights:

  • भुरकुंडा के मुरकुंडा बाजार में ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद लूट

  • Vijay Jewellers से करीब 3 करोड़ के गहने और 2.5 लाख नकद लूटे गए

  • Jewellery Robbery के दौरान CCTV कैमरों को किया गया क्षतिग्रस्त

  • पांच अपराधी दुकान के अंदर, दो बाहर निगरानी में थे

  • पुलिस अपराधियों की तलाश और बैंकिंग एंगल की जांच में जुटी


Bhurkunda Loot News:

दुकान संचालक विजय सोनी और राजकुमार सोनी स्टाफ के साथ गहनों और नकदी को झोले में रखने की प्रक्रिया में थे। उसी दौरान पांच अपराधी दुकान के अंदर घुसे और शटर गिराकर सभी को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। दुकान के बाहर दो अपराधी सामान्य ग्राहक की तरह निगरानी में खड़े रहे।

Bhurkunda Loot News:

अपराधियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार नोच दिए और मौजूद संचालक, स्टाफ व ग्राहक के साथ मारपीट की। करीब दस मिनट तक चली लूटपाट के दौरान डेढ़ किलो सोना और एक क्विंटल चांदी के गहनों को झोले में भरकर अपराधी पैदल फरार हो गए। जाते समय उन्होंने दुकान संचालक विजय सोनी और कर्मचारी विशाल का मोबाइल फोन भी लूट लिया।

Bhurkunda Loot News:

जानकारी के अनुसार लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों के अन्य साथी पेट्रोल पंप चौक के पास बाइक के साथ इंतजार कर रहे थे। वारदात के बाद सभी अपराधी पटेल नगर मेन रोड की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार दुकान में घुसे पांच अपराधियों में से चार ने चेहरा ढक रखा था, जबकि एक का चेहरा खुला था। सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...