Advertisment

BIADA Investment Boost: बिहार में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी, ₹6000 करोड़ निवेश से 3000 रोजगार सृजित होंगे

बिहार में BIADA की PCC बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली। ₹6000 करोड़ निवेश से 3000 रोजगार के अवसर बनेंगे और 37.95 एकड़ भूमि आवंटित की गई।


BIADA Investment Boost पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बीआईएडीए) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) की बैठक में 29 नई औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं की स्थापना के लिए करीब 37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई है। साथ ही उद्योगों की शीघ्र स्थापना और संचालन को बढ़ावा देने के लिए प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी मंजूरी दी गई।

इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में लगभग 6000 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे करीब 3000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।


Key Highlights:

  • BIADA की PCC बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी।

  • लगभग ₹6000 करोड़ के निवेश और 3000 रोजगार सृजन का अनुमान।

  • 37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स का आवंटन स्वीकृत।

  • मेडिकल टेक्नोलॉजी, ईवी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल समेत कई क्षेत्रों में होगा निवेश।

  • उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।


BIADA Investment Boost: मेडिकल टेक्नोलॉजी से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक होगा निवेश

पीसीसी की बैठक में जिन क्षेत्रों की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, रासायनिक विनिर्माण, प्लास्टिक उत्पाद, ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, फर्नीचर एवं फिक्स्चर, लिथियम आयन बैटरी, कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) और जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से बिहार के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

BIADA Investment Boost: इन औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगी नई इकाइयां

स्वीकृत औद्योगिक इकाइयों की स्थापना राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी। इनमें आईए सिकंदरपुर, आईए हथुआ फेज-3, आईए फारबिसगंज, आईए लोहट फेज-1, आईए बरियारपुर और आईए फतुहा प्रमुख हैं।

प्रमुख स्वीकृत कंपनियों में एम्पेरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, श्री शिरडी साईनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, रुंगटा इरिगेशन लिमिटेड, एमएस पंकज ट्रेडर्स, अनवीरा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, संगम इंडस्ट्रीज, कल्याण प्लास्टो इंडस्ट्रीज और लिसिका केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।

BIADA Investment Boost: उद्योग मंत्री बोलीं, निवेशकों का बढ़ा है भरोसा

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ता औद्योगिक निवेश राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएं बिहार को आधुनिक औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के व्यापक अवसर मिलेंगे।

उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बीआईएडीए एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित, समावेशी और सतत औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। बेहतर आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और निवेशक-अनुकूल नीतियों के माध्यम से बिहार में उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।


Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...