Ramgarh में बड़ा हादसा, दामोदर नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत…

Ramgarh : रामगढ़ से बड़े हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है जहां दामोदर नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। घटना सिरका के कौवाबेड़ा गांव का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों के शव को दामोदर नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ramgarh : नहाने के लिए नदी गई थी तीनों बच्चियां

मृत बच्चियों की पहचान संध्या, सिमरन और छाया के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां एक ही परिवार की थी। इसमें से दो सगी बहने बताई जा रही है। तीनों बच्चियां नहाने के लिए दामोदर नदी गई थी इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चली गई और नदी में डूब गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...