Giridih : जंगल में चारा के लिए गए 9 पशुओं की वज्रपात से हुई मौत…

Giridih : गिरिडीह के धनवार प्रखण्ड अंतर्गत गरजासारण पंचायत क्षेत्र के चित्तरडीह गांव के जोड़ासिमर जंगल में चारा के लिए गए 9 पशुओं का वज्रपात होने से मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार को भी गांव के लोगों ने अपने-अपने जानवरों को जंगल में चारा के लिए छोड़ आए थे।

इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे जोरदार तरीके से बारिस होने लगी। बारिश से बचने के लिए जानवर सब एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान हुए बज्रपात से तीन गाय, पांच बैल तथा एक बछड़ा सहित कुल 9 पशुओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

Giridih : ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

वही घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि नशिम राही, पंचायत समिति प्रतिनिधि रंजीत साव ने कहा किसानों के प्रति संवेदना ब्यक्त करते हुए प्रखण्ड पदाधिकारियों से जानवरों के वज्रपात से हुई मौत के बाद गरीब किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।

उन्होंने कहा कि कुछ किसान गाय के भरोसे अपना घर परिवार चला रहे थे जबकी कई किसान के बैल था। जिसे सावन के समय खरीदे थे। वज्रपात से मौत हुए जनवरों में चितरडीह निवासी किशोरी साव, रामेश्वर साव, नंदलाल साव, पप्पू साव, तुलसी साव, ऋतु साव, नारायण साव, बालमुकुंद साव शामिल है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...