झारखंड शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: आरोपी विनय सिंह का ऑटोमोबाइल शोरूम सील, दो अन्य आरोपियों से आज पूछताछ

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रशासन ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। डिबडीह स्थित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी विनय सिंह के ऑटोमोबाइल शोरूम को नगर निगम की अनुमति के बिना संचालित किए जाने के कारण सील कर दिया गया। यह कार्रवाई रात करीब 10 बजे की गई, जिसमें मजिस्ट्रेट के साथ डोरंडा थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उक्त स्थल पर केवल सामान्य दुकान संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन विनय सिंह द्वारा वहां अवैध रूप से ऑटोमोबाइल शोरूम चलाया जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई गैरकानूनी निर्माण और अवैध व्यापार गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में की गई है।

उल्लेखनीय है कि विनय सिंह झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी हैं और इस समय फरार चल रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त कर लिया है। उन पर निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के काले धन को अपने कारोबार के माध्यम से वैध बनाने का आरोप है। एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा, लेकिन पेश नहीं होने पर अब उनकी संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

शराब घोटाले में पूछताछ तेज, दो और आरोपी रिमांड पर

इधर, एसीबी की टीम मंगलवार से शराब घोटाले में दो अन्य आरोपियों – सेवानिवृत्त पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश और छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया – से पूछताछ शुरू करेगी। कोर्ट ने दोनों को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

अमित प्रकाश को 17 जून को रांची और सिद्धार्थ सिंघानिया को 19 जून को रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। अमित पर शराब की एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री, कमीशनखोरी और फर्जी बैंक गारंटी पर ठेके दिलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं सिद्धार्थ पर उत्पाद नीति के दौरान मनमानी मैनपावर सप्लाई और घोटाले में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों से पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की परत-दर-परत पड़ताल कर रही हैं और जल्द ही कुछ अन्य बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...