पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस के साथ 3 अपराधी को किया गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से दो हथियार समेत तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ऑटो भी जब्त किया है। बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार एवं पटना पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाया जा रहा था। जहां आलमगंज थाने को मिली गुप्त सूचना और एक विशेष टीम का गठन कर आलमगंज थाना क्षेत्र के भदरघाट मोड के समीप पोस्ट ऑफिस के पास से तीन अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। साथ में एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

एक्टिव मोड में पटना पुलिस, अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए कमर कसी

आपको बता दें कि एक के पास से देसी कट्टा और दूसरे के पास से देसी पिस्टल मिला है। साथ में एक ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि ऑटो के डिक्की में ही देसी कट्टा रखकर आ रहा था। वहीं तीनों युवक पटना सिटी का ही रहने वाला है। एक का नाम किशन कुमार, दूसरा अंकित कुमार और तीसरा राजू कुमार पटना का रहने वाला है। इन तीनों में से राजू कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। जहां कई मामलों में वह जेल भी जा चुका है। ऐसे में कहे तो पुलिस की समकालीन अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई हुई है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के जिस तरह से हौसले बुलंद है और बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पटना पुलिस लगातार एक्टिव मोड में है और अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए कमर कस रही है।

यह भी पढ़े : ट्रेन से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...