अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत, शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में मचा कोहराम

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के जैठोर-समुखिया मुख्य पथ पर डुबौनी गांव के समीप गुरूवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही डुबौनी, कंझिया समेत आस-पड़ोस ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ शंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी थाने में दिया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मौजूद लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मौजूद लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर के बाद मृतक के गांव वाले कारू कुमार ने शव की शिनाख्त शंकर ओझा (55) वर्ष के रूप में किया। उन्होंने बताया कि वह अपने ससुराल रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव आया था तभी डुबौनी गांव के समीप एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुआ। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो शव उनके गांव बाराहाट थानाक्षेत्र के महुआ गांव निवासी शंकर ओझा का पाया गया। मृतक गांव-गांव जाकर झाड़फुंक का कार्य करता था।

Banka Body 1 22Scope News

मृतक की पत्नी पिंकी, रोहित समेत अन्य परिजन दहाड़ मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पिंकी देवी, पुत्र रोहित यादव समेत अन्य परिजन दहाड़ मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का करूण रूदन देखकर मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जोगिया गांव बुधवार की रात्री श्राद्धकर्म का भोज खाने आया था। भोज खाकर वह वापस पैदल जैठोर मंदिर की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पैदल जाने के दौरान ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। मृतक को एक पुत्र और छह पुत्री है।

Banka Body 22Scope News

डुबौनी गांव के समीप एक अधेड़ का शव मिला है – SHO पंकज कुमार झा

मृतक का पैतृक आवास पुनसिया गांव में था लेकिन मृतक वर्षो से सपरिवार अपने ससुराल बाराहाट थाना क्षेत्र के महुआ गांव में रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि डुबौनी गांव के समीप एक अधेड़ का शव मिला है। फिलवक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े : युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...