NCB की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। चार किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार हुआ है। मंगलवार की रात एनसीबी की टीम ने मोतिहारी में छापेमारी की है। गिरफ्तार तस्कर बृजकिशोर मोतिहारी जिला के घोड़ासहन माई स्थान के पास वार्ड नंबर-चार का रहने वाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत एक करोड़ रुपया आंकी गई है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बिहार के रास्ते हो रही ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। वह चरस की खेप लेकर दूसरे प्रदेश जाने वाला था।

आपको बता दें कि सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों की टीम ने छतौनी पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया, जिसमें चरस के साथ तस्कर फंस गया। एनसीबी की टीम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तस्कर को अपने साथ ले गई। छापेमारी में छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एनसीबी के इंस्पेक्टर एसके शर्मा, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, शशि पासवान, सचिन कुमार और लवकुश उपाध्याय सहित अन्य शामिल थे। एएसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को पटना से आई एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़े : NCB की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन जब्त

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...