पटना : बिहार पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु बड़ी घोषणा की गई है। आज यानी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेवारत कर्मियों को दुर्घटना होने पर अधिकतम 2.30 करोड़ रुपए मिलेगा। स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 150 लाख रुपए, आंशिक विकलांगता के लिए 150 लाख रुपए तक का प्रावधान और पुलिस के सेवारत कर्मियों को सामान्य मृत्यु होने पर 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। पुलिसकर्मी के आत्महत्या होने पर भी लागू होगा।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच समझौता किया गया। पुलिसकर्मी की स्वेक्षा से पैकेज ले सकते हैं। दुर्घटना बीमा पहले पांच से 20 लाख रुपए तक था। विशेष सैलरी पैकेज में बढ़ाकर 150 लाख कर दिया गया। बीमा कवर मृत्यु (48 घंटे बाद) के लिए 10 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। टर्म लाइफ इंश्योरेंस आत्महत्या को भी कवर करेगा। सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 75 लाख रुपए का बीमा कवर होगा।
यह भी पढ़े : नाव पर चढ़ते वक्त पैर फिसलने से नदी में डूबे शिक्षक, खोजबीन जारी
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट