नाव पर चढ़ते वक्त पैर फिसलने से नदी में डूबे शिक्षक, खोजबीन जारी

पटना : पटना जिला प्रशासन को आज यानी शुक्रवार की पूर्वाह्न लगभग 8:45 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि दानापुर अनुमंडल स्थित गंगा नदी के नासरीगंज घाट पर एक शिक्षक नाव पर चढ़ते वक्त पैर फिसलने से नदी में डूब गए। शिक्षक का नाम अविनाश कुमार पिता राज करण प्रसाद है सरथुआ पटना के निवासी हैं। ये उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटा कासिमचक में पदस्थापित हैं।

जिलाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। इस दल द्वारा डूबने वाले शिक्षक की खोज की जा रही है। अग्रेतर सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा खोज अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर भी घटनास्थल पर जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना, अपर जिला दण्डाधिकारी (आपदा प्रबंधन), सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर और अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को खोज अभियान का अनुश्रवण करने का निदेश दिया है।

यह भी पढ़े : बिहार की मुस्लिम तंजिमों ने तेजस्वी से की मुलाकात, कहा- मंजूर नहीं होने देंगे वक्फ तरमीमी बिल

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...