Aam Adami Party को बड़ा झटका, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा

डिजीटल डेस्क : Aam Adami Party को बड़ा झटका, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले Aam Adami Party को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को Aam Adami Party (आप) से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने मंत्री पद छोड़ने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और Aam Adami Party के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना की सफाई और नए बंगले के विवाद को लेकर पत्र में अपनी बात रखी। सीएम आतिशी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इस्तीफा देकर बोले कैलाश गहलोत – कोई विकल्प नहीं बचा था…

दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने Aam Adami Party की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बारे में कहा है कि – ‘शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं।

…अब यह साफ है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास Aam Adami Party (आप) से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं Aam Adami Party की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं’।

कैलाश गहलोत
कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत के इस्तीफे का भाजपा ने किया स्वागत, बताया – साहसिक कदम…

Aam Adami Party के नेता रहे कैलाश गहलोत ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली सरकार केंद्र से लड़ने में समय बरबाद कर रही है। उन्होंने कहा कि साफ यमुना का वादा भी पूरा नहीं हो सकता है। पत्र के अंत में उन्होंने केजरीवाल के अच्छे भविष्य की कामना की और Aam Adami Party के साथियों का अच्छे राजनीतिक सफर के लिए धन्यवाद किया।

दूसरी ओर, कैलाश गहलोत के इस्तीफे को भाजपा ने सहासी कदम बताया है और उनके इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि – ‘केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

…इस्तीफ़े में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार के कारण Aam Adami Party और सरकार में रहना असंभव हो गया है। केजरीवाल गैंग की लूट और झूठ के ख़िलाफ कैलाश गहलोत का ये कदम स्वागत योग्य है।…दिल्ली की हर विधानसभा में अअढ के कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहें हैं’।

कैलाश गहलोत
कैलाश गहलोत

दिल्ली के परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत का ब्योरा एकनजर में….

Aam Adami Party नेताओं ने इस इस्तीफे के बाद कहा कि दिल्ली के मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्या से त्यागपत्र का ऐलान करने वाले कैलाश गहलोत ईडी और सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं। वह जांच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

बता दें कि कैलाश गहलोत का जन्म 11 मार्च 1974 को नई दिल्ली में गहलोत गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की है। दिल्ली की पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभालने वाले कैलाश गहलोत ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

कैलाश गहलोत ने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजित सिंह खरखरी को हरा कर जीत हासिल की थी।  पिछली बार गहलोत के पर्यावरण मंत्री रहते दिल्ली की हवा को लेकर तमाम कदम उठाए गए थे, जिसका नतीजा रहा कि प्रदूषण में 25 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...