Advertisment

कांग्रेस को बड़ा झटका, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित 50 कार्यकार्ताओं ने थामा कमल

जेएमएम के पूर्व उपाध्यक्ष शिव राम मांझी भी कई कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में हुए शामिल

रांची : झारखंड में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बोकारो से कांग्रेस एसटी मोर्चा के रहे जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सोरेन ने अपने लगभग 50 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। वही जेएमएम के पूर्व उपाध्यक्ष शिव राम मांझी भी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

जेएमएम और कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का बीजेपी प्रदेश मुख्यालय सभागार में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत गठबंधन सरकार बनी है तब से राज्य की विधि-व्यवस्था, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। यही वजह है उनके कार्यकर्ता उनकी नीति के खिलाफ पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पिक्चर पूरी बांकी है। आगे-आगे देखते जाइए की उनके कार्यकर्ता और नेता कितने संख्या में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

रिपोर्ट : करिश्मा

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...