करमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
लातेहार : करमा डाल विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना बालूमाथ थानाक्षेत्र के बुकरू गांव की है. करमा विसर्जन के दौरान डूबने से हादसा हुआ है.
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को लिया कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रिपोर्ट: मनोज मेहता
Highlights


















