पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। आज बजट सत्र की कार्यवाही का छठा दिन है। बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (ACS केके पाठक) का आदेश रद्द कर दिया गया है। समय-सारिणी को लेकर आदेश रद्द किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में घोषणा की। स्कूलों के समय में सरकार बदलाव करेगी। सुबह नौ से पांच के बजाय 10 से चार बजे तक स्कूल चलेगा। वहीं अभी-अभी विधानसभा की कारवाई दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट



















