भोपाल : राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भजन लाल शर्मा नए सीएम बनाए गए हैं। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। दीया सिंह और प्रेम चंद्र बैरवा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। वहीं वासुदेव देवनानी राजस्थान के नए स्पीकर होंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जीते हुए विधायकों को संबोधित किया। बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह और प्रह्लाद जोशी भी मौजूद हैं। बता दें कि भजन लाल शर्मा ब्राह्मण चेहरा हैं। वह जयपुर के सांगानेर सीट से चुनाव जीत कर आए हैं। भजन शर्मा बीजेपी संगठन के महामंत्री हैं। पहली बार विधायक बने हैं। शर्मा संघ की पृष्टभूमि से आते हैं। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। संघ और एबीवीपी से लंबे समय से जुड़े हैं।


















