Big Breaking: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली तत्काल राहत

दिल्ली. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। सुप्रीम कोर्ट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका लगा है। उनकी अंतरिम जमानत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें तत्काल राहत नहीं दी है। इस पर अब 21 मई को सुनवाई होगी।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अंतरिम जमानत की मांग की है। इसकी सुनवाई शीर्ष कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश दीपंकर दत्ता की खंडपीठ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के इसी खंडपीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की थी और बीते 10 मई को अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी।

हेमंत सोरेन गिरफ्तार

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को पूछताछ के बाद जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और ईडी की कार्रवाई को गलत और अवैध बताया था। सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी और सोरेन के पक्षों को सुनने के बाद 28 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने 3 मई को अपना फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

वास्तु विहार एड 4 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...