BIG BREAKING : कोरोना के बढ़ते मामले पर झारखंड में स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए और किस पर लगी है पाबंदी

रांची : रांची सहित पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण की रफ्तार में अचानक काफी वृद्धि हो गई है. इस मामले को लेकर झारखंड सरकार ने कई पाबंदियां लगायी है. आपदा प्रबंधन की बैठक में कई तरह के निर्णय लिये गए हैं. राज्य में स्कूल-कॉलेज सहित सभी तरह के शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं स्टेडियम, पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, पर्यटक स्थल भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे. 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य कर सकेंगे. दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी. दवा, बार और रेस्टोरेंट पहले की तरह खुली रहेंगी. मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल अपनी क्षमता के आधे पर काम करेंगे या अधिकतम 100 लोगों को शामिल किया जा सकेगा. वहीं धर्मिक स्थलों पर पहले का आदेश लागू रहेगा.

cm hemant 3 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में चल रही आपदा प्रबंधन की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यसचिव, अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे सहित कई अधिकारी बैठक में शामिल रहे.

बैठक के बाद मीडिया को बताते हुए आपदा प्रबन्धन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि, कोरोना जिस तरह से बढ़ रहा है वो सबके लिए चिंता का विषय है. आज की बैठक में कुछ निर्णय लिए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि जितने स्टेडियम, पार्क, जिम, जू, स्विमिंग पूल, पर्यटन स्थल है वो अगले आदेश तज बंद रहेगा. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेगा. सभी कार्यालय में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य कर सकेंगे. बाजार 8 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं दवाई दुकान, बार, रेस्टोरेंट अपने निर्धारित समय तक काम करेंगे.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नाइट कर्फ्यू पर अभी निर्णय नहीं हुआ है, इसके बारे में अगले बैठक में निर्णय ली जायेगी. उन्होंने कहा कि हाट, बाजार चालू रहेंगे. शादी, विवाह, अंत्येष्टि में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे. मॉल, बैंकेट हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लोग काम करेंगे. उन्होंने कहा कि यह निर्णय फिलहाल 15 जनवरी तक के लिए लिया गया है. अगर बीच में जरूरत पड़ी तो बैठक के जरिये आगे के फैसले लिए जा सकेंगे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

बिहार : छह फरवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

JPSC Case: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को...

JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को कार्मिक विभाग ने निलंबित कर दिया है। CID ने उन्हें 22 जुलाई को JPSC मामले की...

Jharkhand High Court: ACF और Ranger नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के...

झारखंड हाइकोर्ट ने ACF और Ranger प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर...

Jharkhand Cabinet Meeting: JPSC पुनर्गठन और परीक्षा सुधार पर मंगलवार को...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। JPSC पुनर्गठन, परीक्षा सुधार और निगरानी प्रकोष्ठ पर प्रस्ताव आ सकते...