प्रकाशित:
अहमदाबाद : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारटीय टीम का जलवा बरकरार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी है। इसके बाद बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। भारत ने 30.3 ओवर में 192 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए। भारत ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान को आठ बार हरा दिया। इससे पहले टीम इंडिया सात बार जीत दर्ज कर चुकी है।
Highlights


















