JSSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलावः अब होगी दो चरणों में परीक्षा, निगेटिव मार्केिंग लागू

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य में होने वाली जेएसएससी (JSSC) की अधिकांश नियुक्तियों के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

50 हजार से कम आवेदन पर होगी सीधे मुख्य परीक्षाः

हालांकि, यदि किसी परीक्षा के लिए 50 हजार से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो आयोग सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित कर सकेगा। राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में जेएसएससी (JSSC) की तीन नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन किया है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद संशोधित नियमों को अधिसूचित कर इसकी जानकारी आयोग को भेज दी गई है।

गलत उत्तर पर निगेटिव मार्केिंग लागू:

संशोधित नियमों के अनुसार, 50 हजार से अधिक आवेदन होने की स्थिति में भी विशेष परिस्थितियों को देखते हुए आयोग सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने का निर्णय ले सकेगा। सभी परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ (objective) और बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होंगी। प्रत्येक प्रश्न तीन अंकों का होगा। सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्नः

प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें—

  • सामान्य अध्ययन : 30 प्रश्न
  • झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान : 60 प्रश्न
  • सामान्य गणित : 10 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान : 10 प्रश्न
  • मानसिक क्षमता जांच : 10 प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर आयोग पास होने वालों अभ्यर्थियों की सूची तैयार करेगा। कुल रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मेधा क्रम में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। यदि किसी वर्ग (ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज आरक्षण) के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व 15 गुना से कम होता है, तो उस वर्ग के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए इतने अंक लाना अनिवार्यः

  • अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 40%
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला : 32%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) : 34%
  • पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) : 36.5%
  • आदिम जनजाति : 30%

इन नियमावलियों में किया गया संशोधनः

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा (मैट्रिक/10वीं स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा (इंटरमीडिएट/10+2 स्तर, कंप्यूटर ज्ञान एवं हिंदी टंकण अर्हता धारक पद) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा (इंटरमीडिएट/10+2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025

 

 

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...

NEET UG Re-Test 2026: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रांची से...

NEET UG Re-Test 2026 के लिए 21 जून को रांची से धनबाद और डालटनगंज तक दो विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे ने मुख्यालय...

Weather Alert: झारखंड में फिर Active होगा Monsoon, 17 जिलों में...

झारखंड में 19 जून से मानसून फिर सक्रिय होगा। रांची समेत 17 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और...