INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मुकेश सहनी ने बैठक के मुद्दे पर बात करते हुए चिराग…

INDIA

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए जहां अपना साझा कार्यक्रम की शुरुआत कर चुका है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी बैठकों का सिलसिला ही चल रहा है। रविवार को तीसरे बार महागठबंधन के घटक दलों की बैठक राजधानी पटना में आयोजित की गई। बैठक में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीपीआई एमएल के दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के साथ ही सभी घटक दलों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठक समाप्त होने के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत अच्छी बैठक हुई है, हम लोग मस्त हैं। आगे देखिये क्या होता है। बैठक के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि बैठक में सभी घटक दलों के नेता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से चर्चा की गई कि हमारा गठबंधन जिस तरह से पटना में दिख रहा है इसी तरह से जिला समेत बूथ स्तर तक दिखे।  INDIA INDIA INDIA INDIA INDIA INDIA INDIA INDIA 

यह भी पढ़ें – BPSC TRE 3 शिक्षकों की पोस्टिंग शुरू, इतने शिक्षकों को…

सभी लोग आपस में अच्छी तालमेल के साथ काम करें और राज्य सरकार की विफलता के साथ ही राज्य में फैले भ्रष्टाचार को लोगों के बीच रखिये और उन्हें बताइए कि ये कैसी सरकार है। सभी पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार के जातिय जनगणना के फैसले को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने यह जो फैसला लिया यह समाजवादी नेता लालू यादव, मुलायम यादव, रामविलास पासवान, मायावती, शरद यादव के लड़ाई का फल है।

हमने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि केंद्र की सरकार ने यह फैसला विपक्ष की लड़ाई से डर कर लिया है तो आपलोग भी अपने क्षेत्र में जा कर लोगों को बताइए कि हमने पहली लड़ाई जीती है। लोकसभा में मोदी जी की सीटें कम हुई और अब विधानसभा में भी विपक्ष के साथ खड़ा होइए और आपके सपने को हम पूरा करेंगे। मुकेश सहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार फिर महागठबंधन के नेता आगामी 18 अप्रैल को बैठक करेंगे और फिर जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 20 अप्रैल को देशव्यापी आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही।

यह भी पढ़ें – Hajipur में थाना से 100 मीटर दूर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित लोगों ने…

इस दौरान मुकेश सहनी ने नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर जोरदार हमला किया और कहा कि वे मोदी जी के हनुमान बन कर उनके गोद में गये थे तो उनका हश्र देख लीजिये क्या हुआ, उनकी पार्टी टूट गई, उनका परिवार टूट गया, उनके पिताजी की प्रतिमा तोड़ी गई। इन चीजों को देखने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है और वे एक बार फिर से मोदी जी की गोद में जा रहे हैं। तो कहीं ऐसा न हो कि अब उनके लोग ही उन्हें छोड़ने लग जाएँ।

मुकेश सहनी ने कहा कि उनके साथ मेरा व्यक्तिगत रिश्ता है, ये अलग बात है कि हम एक साथ नहीं हैं। जातिय जनगणना के बाद आबादी के आधार पर हिस्सेदारी तय की जाये। मुकेश सहनी ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि इस बार हमलोग बिहार में बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  बीएल वर्मा ने कहा- जाति जनगणना होने से वंचित वर्गों के विकास में सामान रूप से मिलेगी भागीदारी…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...