Advertisment

Pakur के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब साउथ जाना हुआ आसान; इन ट्रेनों को मिला ठहराव

Pakur: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। खासकर Pakur जिला के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है अब Pakur रेलवे स्टेशन से साउथ इंडिया के लिए ट्रैवल करना आसान होगा। रेल यात्री अब Pakur रेलवे स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी और चेन्नई के लिए आसानी से रेल यात्रा कर पाएंगे।

रेल मंत्रालय ने पाकुड़ में ट्रेन के ठहराव को दी अनुमति

बता दें इस रुट के लिए रेल मंत्रालय़ ने सहमति दे दी है। रेल मंत्रालय और रेलवे द्वारा दी गई अनुमति के बाद गुरुवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और सेंट्रल चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव Pakur में शुरू हो गया है।

अन्नपूर्णा देवी ने ऑनलाइन किया संबोधन

इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के मौके पर Pakur रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑनलाइन संबोधित किया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों का पाकुड़ में ठहराव को ऐतिहासिक बताते हुए रेल सुविधाओं के विस्तार एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के प्रयासों की सराहना की।

डिवीजनल मैनेजर ने दिखाई हरी झंडी

इस मौके पर हावड़ा रेल डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर विशाल कपूर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को Pakur से रवाना किया।

 

 

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...