Commercial Advertisment

तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

बक्सर : जिले की पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की हेरोइन की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में हेरोइन तस्करी की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, डीआईयू प्रभारी युशूफ अंसारी और राकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

टीम के द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र के निमेज पुल के पास घेराबंदी कर के दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से 152.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। साथ ही दो मोबाइल फोन एवं दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव निवासी सोनू कुमार एवं ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई। एसपी ने कहा कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई जिसमें इन्होंने कई सुराग पुलिस को दिए है। जिसके आधार पर हेरोइन तस्करो के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...