हल्द्वानी में बड़ा बवाल, भारी हिंसा के बाद उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

Desk. बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है। यहां हल्द्वानी में जमकर बवाल हो रहा है। इस बीच भारी हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। साथ ही हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया है। वहीं उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हल्द्वानी में अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने प्रशासन की टीम पहुंची तो उस पर पथराव किया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर आगजनी भी की। दर्जनों वाहनों को फूंक डाला गया है। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस दौरान क्षेत्र में तनाव फैल गया। तब से यह बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। एक दर्जन के अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उद्रवियों ने थाने को भी फूंक दिया। वहीं बिगड़ते हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हाई लेवल मीटिंग की और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...