रांची हिंसा मामले मे जांच साक्ष्य के अभाव मे फिलहाल बन्द

commercial advertisement
Ad

रांची: रांची पुलिस ने कोर्ट के समक्ष रांची हिंसा के मामले में कांड संख्या 22/2022 के तहत अंतिम प्रपत्र दाखिल किया है। पुलिस अपने अंतिम प्रपत्र में साक्ष्य की कमी का जिक्र किया है। अनुसंधानकर्ता (IO) ने प्राथमिकता को सत्य बताया है, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट में उल्लिखित किया है कि अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। यदि भविष्य में कोई सुराग प्राप्त होता है, तो इस मामले की जांच को फिर से आरंभ किया जाएगा।

रांची हिंसा मामला डेली मार्केट थाना क्षेत्र में घटित हुआ था, और इसके बाद कांड संख्या 22/2022 का दर्ज किया गया था। इस मामले में सैकड़ों लोगों को अभियुक्त ठहराया गया था।

झारखंड के रांची में 10 जून को जमकर हंगामा हुआ था। जुमे की नमाज के बाद, इस हंगामे में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ घटित हुई थीं। इसके परिणामस्वरूप, इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं और हिंसा के दौरान दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी इस घटना में घायल हो गए थे।

 

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...