‘Mirzapur 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी रिलीज

Mirzapur 3: खबर मनोरंजन जगत से है। क्राइम और थ्रिलर से भरपुर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ‘मिर्जापुर 3’ जून या जुलाई में रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि दो सीजनों में यह सीरीज काफी सफल रहा था। दर्शकों ने इसे काफी सराहा था। अब तीसरे सीजन को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। सीरीज का तीसरा सीजन काफी दमदार होने वाला है। यह सीरीज अगले महीने जून या फिर जुलाई में रिलीज हो सकती है। पिछले महीने अमेजॉन प्राइम वीडियो ने मुंबई में आधिकारिक तौर पर मिर्जापुर के नए सीजन की घोषणा की थी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ये भी खुलासा किया था कि चंदू चैंपियन, डॉन 4 और बागी 4 के प्रीमियर के बाद ओटीटी पर होगा।

‘Mirzapur 3’ में ये लीड रोल में

‘मिर्ज़ापुर 3’ में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, हर्षिता गौड़, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, मनुऋषि चड्ढा और ईशा तलवार लीड रोल में है। इस वेब सीरीज को गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में और दूसरा 2020 में आया था। अब तीसरे सीजन के लिए दर्शकों को इंतजार है।

वाइल्ड वादी 1 22Scope News

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...