‎‎श्यामा माई मंदिर से कुशेश्वर स्थान पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, किया जलाभिषेक, प्रदेश के जन कल्याण के लिए की प्रार्थना, कल होगी ताजपोशी

‎‎श्यामा माई मंदिर से कुशेश्वर स्थान पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, किया जलाभिषेक, प्रदेश के जन कल्याण के लिए की प्रार्थना, कल होगी ताजपोशी

‎‎
‎पटना, 17 दिसंबर : बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दरभंगा के विधायक संजय सरावगी लगातार दरभंगा सहित मिथिलांचल के विभिन्न तीर्थस्थलों, पौराणिक स्थलों और मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान वे कुशेश्वरस्थान पहुंचकर बाबा कुशेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया और जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।

‎जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ और धार्मिकस्थलों पर जाकर किया पूजा अर्चना

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी इस क्रम में अपनी जन्मस्थली और कर्मस्थली के श्यामा माई मंदिर, श्याम बाबा मंदिर, शिवाजीनगर, ज्वालामुखी शक्ति पीठ, कसरौर, माँ हैहट्ट देवी, जगदम्बा धाम, नवादा, बेनीपुर और बाबा हजारीनाथ मंदिर, दरभंगा पहुंचे और देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

3f5bb8b5 d438 4d9c 80de 844080b52581 22Scope News

def5dafb 45ba 4e7e 8f0a 27e5be760a84 22Scope News

6356d192 363c 48a4 b4e6 1b1e31646327 22Scope News‎‎

मिथिला और अपनी जन्मभूमि के प्रति भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का प्रेम उनके आचरण में हमेशा दिखाई देता रहा है। मिथिला की परंपरा रही है कि हर शुभ कार्य की शुरुआत पहले अपनी धरती और अपने आराध्य को नमन करके की जाती है। इसी संस्कार को निभाते हुए मिथिला के लाल संजय सरावगी को जब प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, तो उन्होंने किसी औपचारिक कार्यक्रम से पहले मिथिला की पावन धरती पर पहुंचकर अपने धर्मस्थलियों एवं आराध्य देवों के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

8b581d89 ad67 40af 9a42 4640da076f87 22Scope News

मिथिला और उसकी मिट्टी है सर्वोपरि यह उनकी पहचान से जुड़ा वह भाव है जिसमें मिथिला और उसकी माटी सदैव सर्वोपरि रहती है। अपनी माटी का सम्मान तथा जनता के बीच रहकर आगे बढ़ना, उनके व्यक्तित्व की वही विशेषता है जो उन्हें यहां तक लाई है।

c8f990c1 3372 4754 9803 1e4e9e818060 22Scope News

शहर में दिखा उत्सवी माहौल, जगह-जगह जारी है ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन

‎‎विधायक संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शहरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा, नारों और अभिनंदन से पूरा शहर उत्सवी माहौल में नजर आया।
‎‎दरभंगा स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक उनके आवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

‎श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश को किया नमन

‎सरावगी ने शिवाजीनगर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश को नमन किया। इसके बाद वे गांधी चौक स्थित अपने कुलगुरु के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक परंपरा के अनुसार शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

‎कुशेश्वर स्थान मंदिर पहुँच किया जलाभिषेक

‎बुधवार की सुबह वे हजारों कार्यकर्ताओं के स्वागत-अभिनंदन के बीच मिथिला के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन किया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, संगठन की मजबूती और जनकल्याण की कामना की।

कसरौर स्थित प्राचीन ज्वालामुखी मंदिर और नवादा भगवती का किया दर्शन, लिया आशीर्वाद

‎‎कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में रास्ते भर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इसके बाद वे कसरौर स्थित प्राचीन ज्वाला मुखी मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि यहां मां शक्ति की विशेष कृपा रहती है और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर यहां आते हैं। तत्पश्चात उन्होंने नवादा भगवती मंदिर में मां भगवती के दर्शन किए, जो मिथिला क्षेत्र में शक्ति उपासना का एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

‎‎इसके बाद उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ दरभंगा के प्रसिद्ध हजारी नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर मिथिला की धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img