Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। नई दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को कुल 29 सीटें मिली हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने कई सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं।
Bihar Election 2025: LJP (रामविलास) के संभावित उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र | संभावित उम्मीदवार |
---|---|
बखरी | संजय पासवान |
साहिबपुर कमाल | सुरेन्द्र विवेक |
लालगंज | राजकुमार शाह |
हायघाट | शाहबाज हुसैन कैफ़ी |
गायघाट | कोमल सिंह |
एकमा | मुन्ना सिंह |
अगिआंव | ज्योति देवी |
अरवल | सुनील यादव |
दानापुर | वेद प्रकाश पांडेय |
सिमरी बख्तियारपुर | संजय सिंह |
मखदूमपुर | रानी कुमारी |
कसबा | विक्रमजीत झा |
सुगौली | लोहा पांडे |
मोरवा | अभय सिंह |
Bihar Election 2025: LJP (R) को मिली ये 29 सीटें
बखरी, साहिबपुर कमाल, रोसड़ा, राजा पकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुआ, दानापुर, ब्रह्मपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली, मोरवा, हिसुआ, फुलवारी शरीफ
Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा इस प्रकार
- BJP – 101 सीटें
- JDU – 101 सीटें
- LJP (रामविलास) – 29 सीटें
- RLM (उपेंद्र कुशवाहा) – 6 सीटें
- HAM (जीतनराम मांझी) – 6 सीटें
Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी का पोस्ट
वहीं सीट बंटवारे की घोषणा होने के बाद बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एनडीए गठबंधन के सभी दलों में सीटों का वितरण पूरा हुआ। भाजपा-101, जदयू-101, LJP (R)- 29, RLM-6, HAM-6 सीटों पर साझा गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। इधर एनडीए के सभी दल चुनाव के लिए एकजुटता के साथ मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ़ महाठगंबधन के दल एक दूसरे पर लट्ठ भांज रहे हैं। विपक्ष का गठबंधन अब लठबंधन का रूप ले चुका है। अब तो लोग ये भी पूछने लगे हैं कि नॉमिनेशन की तारीख़ आने तक इनके बीच बातचीत भी शुरू हो पाएगी कि नहीं?’
Highlights