बिहार चुनाव Live : दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी वोटिंग, किशनगंज में सबसे ज्यादा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज यानी 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आज दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। बिहार में कुल 20 जिलों में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर तीन बजे तक 60.40 फीसदी वोटिंग हुई है।

Goal 7 22Scope News

बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं – निर्वाचन आयोग अधिकारी

आपको बता दें कि राज्य में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

20 जिलों के 122 सीटों पर हो रहा है वोटिंग

आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों में 122 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। इस 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी भाग्य अजमा रहे हैं। 20 जिलों में दोपहर तीन बजे तक 60.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से हर दो घंटे पर पल-पल की अपडेट की जा रही है। सबसे ज्यादा किशनगंज 66.10 और सबसे कम नवादा में 53.17 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

Second Phase 2 1 22Scope News

20 जिलों में दोपहर 3 बजे तक का मतदान

पश्चिमी चंपारण – 61.99 फीसदी

पूर्वी चंपारण – 61.92 फीसदी

शिवहर – 61.85 फीसदी

सीतामढ़ी – 58.32 फीसदी

मधुबनी – 55.53 फीसदी

सुपौल – 62.06 फीसदी

अररिया – 59.80 फीसदी

किशनगंज – 66.10 फीसदी

पूर्णिया – 64.22 फीसदी

कटिहार – 63.80 फीसदी

भागलपुर – 58.37 फीसदी

बांका – 63.03 फीसदी

कैमूर (भभुआ) – 62.26 फीसदी

रोहतास – 55.92 फीसदी

अरवल – 58.26 फीसदी

जहानाबाद – 58.72 फीसदी

औरंगाबाद – 60.59 फीसदी

गया – 62.74 फीसदी

नवादा – 53.17 फीसदी

जमुई – 63.33 फीसदी

यह भी देखें :

3 Bje 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : दोपहर एक बजे तक 47.62 फीसदी वोटिंग

स्नेहा राय और अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...

Investiture Ceremony 2026: मांडर के DAV Public School में छात्र परिषद...

मांडर स्थित दयानन्द आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई। छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ। Investiture Ceremony 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img