Bihar Election Result: डिप्टी सीएम पद के दावेदार की पिटी भद्द! पार्टी का खाता तक नहीं खुला

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। एनडीए ने मजबूत बढ़त बना ली है। अभी तक एनडीए ने 50 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 153 सीटों पर आगे हैं, जबकि महागठबंधन को अभी तक पांच सीटें ही मिली हैं और 29 सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य ने दो सीटों पर जीत हासिल की और चार पर आगे हैं। इस बीच चर्चा वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को लेकर हो रही है, जिसकी पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती है। ये वही मुकेश सहनी है, जो महागठबंधन से डिप्टी सीएम के दावेदार थे।

Bihar Election Result: VIP का खाता भी नहीं खुला

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई बड़े नेताओं की किस्मत पलटी, लेकिन सबसे बड़ा झटका विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को लगा है। चुनाव से पहले खुद को ‘निषाद समाज का सबसे बड़ा चेहरा’ बताने वाले और डिप्टी सीएम की दावेदारी तक कर चुके मुकेश सहनी का इस बार खाता तक नहीं खुला। 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बावजूद VIP को एक भी सीट नहीं मिली, जिससे पार्टी की राजनीतिक जमीन सिकुड़ती दिख रही है।

Bihar Election Result: डिप्टी सीएम की दावेदारी का क्या हुआ?

मुकेश सहनी ने महागठबंधन में शामिल होकर अपने लिए राजनीतिक स्पेस बनाने की कोशिश की। उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करना शुरू किया। इन सबने उन्हें चुनाव से पहले सुर्खियों में बनाए रखा। सहनी का आत्मविश्वास इतना बढ़ा कि उन्होंने मंचों पर खुलकर दावा किया कि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और वे डिप्टी सीएम। लेकिन नतीजों ने उनके सभी दावों की पोल खोल दी। जनता ने उन्हें और उनकी पार्टी को सीधे नकार दिया।

Bihar Election Result: 60 सीटों की दावेदारी से 15 पर समझौता

VIP ने चुनाव से पहले 60 सीटों की दावेदारी पेश की थी। काफी बातचीत और दबाव के बाद सहनी 15 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में VIP ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 सीटों पर जीत भी हासिल की थी। तब सहनी NDA में थे और उन्हें मंत्री पद भी मिला था। लेकिन बाद में उनके तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए, जिससे पार्टी कमजोर पड़ गई।

लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महागठबंधन से 3 सीटें भी हासिल की थीं, जहां वे खुद को निषाद समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में पेश कर रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा कोई परिणाम नहीं दिखा जो उनके दावों को मजबूती दे सके।

Bihar Election Result: नजदीकियां बढ़ीं, नतीजे बिगड़े

2022 के बाद से सहनी लगातार तेजस्वी यादव के साथ दिखते रहे। महागठबंधन की हर बड़ी रैली में उनकी मौजूदगी यह संकेत दे रही थी कि वे फिर से अपनी खोई राजनीतिक जमीन हासिल कर लेंगे। लेकिन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि केवल मंच साझा करने से राजनीतिक आधार मजबूत नहीं होता। जनता ने VIP को पूरी तरह नकार दिया।

Bihar Election Result: एनडीए की भारी जीत

एनडीए की भारी बढ़त ने राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। वहीं महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...