Bihar AI Summit 2026: Digital Governance और Innovation Hub बनने की राह पर बिहार, बोले नीतीश मिश्रा

127
Bihar AI Summit 2026: Digital Governance और Innovation Hub बनने की राह पर बिहार, बोले नीतीश मिश्रा
Bihar AI Summit 2026: Digital Governance और Innovation Hub बनने की राह पर बिहार, बोले नीतीश मिश्रा
Advertisment

पटना में बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को एआई, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस का उभरता केंद्र बताया।


Bihar AI Summit 2026 पटना:बिहार एआई समिट 2026 के उद्घाटन अवसर पर बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार तेजी से तकनीक आधारित प्रशासन, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार देश के प्रमुख एआई और डिजिटल विकास केंद्रों में शामिल होगा।

Advertisment

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय समिट को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार एआई समिट-2026 राज्य के डिजिटल भविष्य और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

Bihar AI Summit 2026: बिहार को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनाने की तैयारी

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार अब केवल मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाला राज्य नहीं रहेगा, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी नेतृत्व का नया मॉडल बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एआई तकनीक की पहुंच हर गांव, हर नागरिक और हर युवा तक सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, कनेक्टिविटी और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में तेज गति से काम हो रहा है। इसी सोच के साथ राज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।


Key Highlights

  • पटना में दो दिवसीय बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ

  • बिहार को एआई और डिजिटल विकास का केंद्र बनाने पर जोर

  • 100 से अधिक कंपनियां और 50 विशेषज्ञ वक्ता शामिल

  • निवेश और तकनीकी विकास में बिहारवासियों से सहयोग की अपील

  • आईटी नीति-2024 और जीसीसी नीति-2026 पर सरकार का फोकस


Bihar AI Summit 2026: देश-विदेश के बिहारवासियों से की भागीदारी की अपील

मंत्री ने देश और विदेश में रह रहे बिहार मूल के लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास, निवेश, नवाचार और नई तकनीकी संभावनाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने उद्योग जगत और निवेशकों से भी बिहार में निवेश करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बिहार के पास प्रतिभाशाली युवा शक्ति, तेजी से विकसित होता आधारभूत ढांचा, मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति और व्यापक बाजार क्षमता मौजूद है, जो इसे भविष्य का प्रमुख तकनीकी गंतव्य बना सकती है।

Bihar AI Summit 2026: 100 कंपनियां और 60 तकनीकी स्टॉल बने आकर्षण

समिट में देशभर से नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एआई विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद और तकनीकी पेशेवर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में 100 से अधिक कंपनियों की सहभागिता, 50 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं के सत्र और 60 से अधिक तकनीकी स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

समिट के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, साइबर सुरक्षा, एमएसएमई, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल प्रशासन में एआई की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने बिहार आईटी नीति 2024 और बिहार जीसीसी नीति 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नीतियों के माध्यम से बिहार को उभरते आईटी निवेश गंतव्य और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी नौकरियों, स्टार्टअप विकास और बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement