CFT मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी, नीचे लगी ट्रे एक ओर झुकी, 4 श्रमिक घायल

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा आज सुबह लगभग नौ बजे बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना के P-38 पिलर पर निर्माण कार्य के दौरान उपयोग की जा रही सीएफटी मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसके नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई। इस घटना में वहां कार्यरत चार श्रमिक घायल हुए। सभी घायल श्रमिकों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

पथ निर्माण विभाग उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है

आपको बता दें कि पथ निर्माण विभाग उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है। राज्य सरकार और पथ निर्माण विभाग के लिए श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के तुरंत बाद संबंधित स्थल पर आवश्यक तकनीकी जांच एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पथ निर्माण विभाग परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Road Construction Department 1 22Scope News

Road Construction Department 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में 1100 श्रद्धालुओं के लिए ‘सोमनाथ यात्रा’ का आयोजन

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...