कटिहार : अपने प्यार से धोखे मिलने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास ही चौक में जमकर ड्रामा किया. इश्क की इस ड्रामेबाजी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक पर अपने प्रेमी पर लव, सेक्स और धोखा का आरोप लगाती यह तेजा टोला की रहने वाली सुचित्रा है.
सुचित्रा का आरोप है कि मिस कॉल से लगभग दो साल पहले दशरथ साहनी से उसे इश्क हुआ था. अब दशरथ उससे शादी नहीं करना चाहता है. साथ ही पुलिस विभाग में नौकरी करने वाले अपने भाई का रसूख दिखाते हुए उसे धमकी भी देता है. जब थाने में प्रेमिका की गुहार नहीं सुनी गई तो हवाई अड्डा चौक पहुंचकर उसने जमकर बवाल काटा. और तमाशबीन भीड़ इश्क की इस ड्रामेबाजी को देखती रही.
इश्क के इस ड्रामेबाजी को देखने में जुटे लोग कई तरह के चर्चा कर रहे हैं. तमाशबीन भीड़ ने इश्क में इस ड्रामेबाजी को देखकर सिर्फ यही कहने लगे कि ‘मिस कॉल’ वाली लव स्टोरी का अंजाम शायद ऐसा ही होता है.
रिपोर्ट : श्याम

















