Darbhanga में अचानक जमीन लूटने लगे लोग, ये है पूरा मामला…

दरभंगा: बिहार में आए दिन अजब-गजब कारनामे होते रहते हैं। अब गैर आबाद (सरकारी) जमीन की लूटपाट की घटना सुर्खियों में है। दरभंगा (Darbhanga) से एक ताजा मामला सामने आया है जहां पशुपालन विभाग के 19 एकड़ जमीन को जमीन कारोबारी के इशारे पर स्थानीय लोगो ने लूट लिया गया। लोग रिबन फीता बांस आदि लेकर मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन को घेरकर अपना बताने लगे। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल Darbhanga के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में 1973 ई से 19 एकड़ जमीन में पशुपालन विभाग का कार्यालय चल रहा है।

Darbhanga पशुपालन विभाग की है जमीन

वर्तमान में पशुपालन विभाग की तीन एकड़ जमीन में सुधा दूध का डेयरी फार्म चलता है, सात एकड़ जमीन में पशुपालन विभाग का तालाब है, दो एकड़ जमीन पर बिजली विभाग सब स्टेशन व पम्प हाउस संचालित हो रहा है तथा शेष जमीन पर पशुपालन विभाग का कार्यालय और खाली जमीन है। पशुपालन पदाधिकारी इंतखाब आलम ने बताया कि यहां के चिकित्सक अरुण कुमार ने सूचना दी कि पशुपालन विभाग के चारों तरफ खाली जमीन को असामाजिक तत्वों के लोग के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। हमने तुरंत डायल 112 व वरीय अधिकारी को शिकायत की जिसके बाद संज्ञान लेते हुए एसडीओ, सीओ, डीसीएलआर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

मद्य निषेध ADG पहुंचे मुजफ्फरपुर, अधिकारियों के साथ की बैठक

स्थानीय अमित कुमार साह ने बताया की यह जमीन पशुपालन विभाग की है। बचपन से हमलोग इस जमीन पर क्रिकेट खेलते आए हैं। पता चला कि पशुपालन विभाग की जमीन की लूट हो रही है। यही देखने यहां आये तो, देख रहे है कि लोग बांस फीता डोरी लेकर जमीन को घेर रहे है। Darbhanga जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि यह मामला पूर्णतः गलत है। अगर कोई सरकारी जमीन कब्जा करेगा तो कानून अपने हिसाब से जो प्रावधान है वैसी कारवाई की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जो लोग दोषी पाएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    श्रम संसाधन विभाग कराएगा BPSC मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी, अभ्यर्थी इस तिथि तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...