Commercial Advertisment

बिहार: मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

PATNA: बिहार में आज से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा चल रही है. छात्रों से जूता-चप्पल बाहर उतरवाए जा रहे हैं, उन्हे किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की बी इजाजत नहीं है. इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. राज्य भर में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस बार की परीक्षा में खास बात ये है कि छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या है. कुल 16 लाख सैंतीस हजार चार सौ चौदह छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं. इनमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्राएं और 8 लाख 6 हजार 201 छात्र शामिल हैं.

arariya 22Scope News


व्हाट्सएप ग्रुप से भी रखी जा रही परीक्षा केंद्रों पर नजर


इस बार परीक्षा को सुचारू रुप से चलाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. इसके जरिए भी राज्य के सभी 1500 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है. पदाधिकारियों से परीक्षा के तुरंत बाद अपडेट भी मांगा गया है.


कई परीक्षा केंद्रों पर गेट फांदकर घुसते दिखे देर से आनेवाले परीक्षार्थी


कई परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद होने की वजह से देर से

पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कई केंद्रों पर ऐसे परीक्षार्थी गेट फांदकर अंदर घुसते दिखे.

हालांकि परीक्षा का पहला दिन होने की वजह से

छात्रों को कई केंद्रों पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त वक्त भी दिया गया था.

लेकिन इसके बावजूद जो परीक्षार्थी देर से पहुंचे उन्हे थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.


14 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगी मैट्रिक की परीक्षा


मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 22 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. 14 फरवरी को गणित,15 फरवरी को विज्ञान, 16 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी को अंग्रेजी, 20 फरवरी को मातृभाषा, 21 फरवरी को द्वितीय भारतीय भाषा और 22 फरवरी को एक विषय की परीक्षाएं होंगी.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...