Advertisment

Bihar Mining Sector को मिलेगी नई रफ्तार, 8 नए Mineral Development Officers ने संभाला कार्यभार

 बिहार खान एवं भूतत्व विभाग में 8 नए खनिज विकास पदाधिकारियों ने योगदान दिया। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पारदर्शिता और जनहित के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


Bihar Mining Sector  पटना: बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में सोमवार को नव-नियुक्त 08 खनिज विकास पदाधिकारियों (एमडीओ) ने औपचारिक रूप से योगदान दिया। इस अवसर पर विभागीय कार्यक्रम आयोजित कर सभी नव नियुक्त अधिकारियों का स्वागत किया गया। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को “शुभकामना पत्र” भी वितरित किया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


Key Highlights

  • बिहार खान एवं भूतत्व विभाग में 8 नए एमडीओ ने दिया योगदान

  • मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अधिकारियों को सौंपा शुभकामना पत्र

  • खनन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

  • 25 मई से बिपार्ड में शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने का निर्देश


Bihar Mining Sector :बिहार के खनन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार खनिज संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और राज्य के आर्थिक विकास में खनन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारियों की जिम्मेदारी काफी अहम है और उन्हें पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विभाग नए अधिकारियों के हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मंत्री ने भरोसा जताया कि सभी अधिकारी अपनी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए बिहार और विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Bihar Mining Sector : प्रशिक्षण के बाद जिलों में संभालेंगे जिम्मेदारी

विभागीय सचिव अवनीश कुमार सिंह ने नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव और तकनीकी ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी होगा।

सचिव ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारी राज्य के खनन प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Bihar Mining Sector : 25 मई से बिपार्ड में शुरू होगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम में विभाग के निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय जानकारी के अनुसार सभी नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी 25 मई 2026 से बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें उनके पदस्थापित जिलों में योगदान देना होगा।

Highlights

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...