निशांत व दीपक बनेंगे MLC, NDA की ओर से होंगे उम्मीदवार, अभी हैं मंत्री

पटना : बिहार की राजनीति में विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। निशांत कुमार ने आठ मार्च 2026 को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन की थी और हाल ही में बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने की चर्चा

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को भी विधान परिषद भेजे जाने की चर्चा हो रही है और उन्हें भी एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं। फिलहाल निशांत कुमार और दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। बावजूद इसके उन्हें बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है। एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और माना जा रहा है कि लोजपा (रामविलास) के खाते में भी विधान परिषद की एक सीट जा सकती है। बिहार में विधान परिषद की नौ सीटें अगले महीने 28 जून को खाली हो रही हैं। बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी के इस्तीफे से एक सीट खाली हुई है, जबकि संजय प्रकाश का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

पूर्व CM नीतीश कुमार की सीट पर भी होगा उपचुनाव

जदयू से भगवान सिंह कुशवाहा के इस्तीफे के कारण एक सीट खाली हुई है। वहीं कुमुद वर्मा, गुलाम गौस और भीष्म सहनी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। दूसरी ओर राजद के सुनील सिंह और मोहम्मद फारुक और कांग्रेस के समीर सिंह का कार्यकाल भी 28 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधान परिषद सदस्यता वाली सीट पर भी उपचुनाव होना है। क्योंकि उन्होंने 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2030 तक था। जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और इस चुनाव में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : 5 देशरत्न मार्ग तक होगा CM आवास

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...