Bihar MLC Election Result : चौथी बार एमएलसी बने दिनेश सिंह, राजद उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया

मुजफ्फरपुर :Bihar MLC Election Result  – चौथी बार एमएलसी बने दिनेश सिंह, राजद उम्मीदवार को बड़े

अंतर से हराया- बिहार के एमएलसी चुनाव 2022 के जारी मतगणना के बीच मुजफ्फरपुर के जदयू प्रत्याशी

दिनेश सिंह की जीत हुई है. उन्होंने राजद उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया है.

बिहार विधनपरिषद चुनाव के 24 सीट पर मतगणना जारी है. इस बीच मुजफ्फरपुर में एमएलसी

चुनाव में जेडीयू के प्रत्याशी दिनेश सिंह की जीत हुई है. आपको बता दें कि 6076 मत हुए थे,

इस मतदान में जदयू प्रत्याशी को 5174 वोट आए है. जेडीयू के प्रत्याशी को कुल मत का 85 फीसद मत मिला है.

वही राजद के प्रत्याशी शंभू सिंह को महज 774 मत मिले है, यानी उनको कुल 13 फीसद मत मिला है.

इसकी जानकारी डीएम ने दी. जेडीयू के प्रत्याशी दिनेश सिंह चौथी बार एमएलसी बने हैं.

आपको बता दें कि एनडीए के जदयू प्रत्याशी दिनेश सिंह को कुल 5174 मत मिले हैं.

वही शंभू सिंह को 774 मत मिले. कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को 21 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी ब्रज बिहारी को 12 मत मिले.

जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े.

दिनेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की जीत है.

रिपोर्ट : विशाल

JDU ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, जाने कौन- कौन बना उम्मीदवार

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...