बिहार नगर निकाय चुनाव : जिलों से आने लगे परिणाम, मतगणना के बाद जश्न

मधुबनी/बेतिया/मोतिहारी : बिहार के 26 जिलों की 42 नगर निकायों में हुए आम चुनाव और उपचुनाव की आज यानी 30 जून की मतगणना होनी है। मतदान 28 जून को शांतिपूर्ण तरीके से हुए थे, जिसमें कुल 62.41 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मतगणना का समय सुबह आठ बजे से है और अनुमंडल स्तर पर काउंटिंग के लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आम नागरिक भी नतीजे लाइव देख सकेंगे। 538 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा। वहीं बिहार के मधुबनी, बेतिया और मोतिहारी से नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं।

Goal 7 22Scope News

मधुबनी के वार्ड नंबर-34 में उपचुनाव का परिणाम अभी जारी किया गया

नगर निगम मधुबनी के वार्ड नंबर-34 में उपचुनाव का परिणाम अभी जारी किया गया। वार्ड नंबर-34 के उपचुनाव में नए वार्ड परिषद हुए अब्बू हमजा भारी मत से जीत दर्ज किया। मतगणना का रिजल्ट निकलते ही अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाते दिखे। अब्बू हमजा ने कहा कि जनता के साथ हर दुख सुख में खड़े उतरेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना नल जल योजना में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी और जिन्हें मिलना चाहिए हक उन्हें जरूर मिलेगा।

बेतिया नगर निगम वार्ड-14 के रिजल्ट हुए घोषित, जीत के बाद खुश दिखे पार्षद

पंश्चिमी चंपारण के बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या-14 के पार्षद पद के हुए उपचुनाव का आज कडी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। जिसमें कल्याणी देवी को 1206 मत प्राप्त हुए जबकि उर्मिला देवी को 1173 और तीसरी स्थान पर रहे ज्योति गुप्ता को 283 मत प्राप्त हुए। कल्याणी देवी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिय नेता रिंकी गुप्ता की पत्नी है जो 33 मत से विजयी हुई। इस उपचुनाव मे रोमांचक लड़ाई में तरह-तरह की अपहवाहे भी उठाई गई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद भी कल्याणी गुप्ता विजयी होने में कामयाब रही।

Betia Nagar Ele 22Scope News
बेतिया नगर निगम वार्ड-14 के रिजल्ट हुए घोषित, जीत के बाद खुश दिखे पार्षद

हमारी जीत नहीं जनता की जीत है – विजयी प्रत्याशी कल्याणी देवी

इस संबंध में विजयी कल्याणी देवी के पति रिंकी गुप्ता ने बताया कि यह हमारी जीत नहीं जनता की जीत है। जनता ने हम पर पांचवीं बार भरोसा जताया है और मुझे पुन: पांचवीं बार विजयी बनाने का काम किया है। वहीं कल्याणी देवी के विजयी होने पर बाबुआजी दुबे ने कहा कि उनकी मां को यहां के मतदाताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है और जीत दिलाया है। वार्ड पार्षद केशवराज व मो. एनाम ने कहा कि यह सीधे-सीधे पूर्व पार्षद मां स्व. सुनैना देवी पर गरिमा देवी सिकारीया चुनाव लड़ रही थी ना कि अन्य लोग लड़ रहे थे और यह हार उनकी हुई है। जीत की सूचना मिलते ही रिंकी के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजियां की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीत के बाद समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए उनके दरवाजे तक जाकर जुलुस को समाप्त किया।

देश की पहली महिला ई-वोटर बनीं मोतिहारी की विभा देवी, सासू मां के सुझाव ने बदल दी तस्वीर

भारत में लोकतंत्र को तकनीक से जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत की वार्ड संख्या-8 की निवासी विभा देवी देश की पहली महिला ई-वोटर बनीं। यह उपलब्धि उस समय और भी खास हो जाती है। जब यह जानने को मिलता है कि विभा देवी दो छोटे बच्चों की मां हैं और मतदान करने नहीं जा पाने वाली थीं। वहीं विभा ने बताया कि मैं मतदान के लिए नहीं जा रही थी क्योंकि मेरे दो छोटे बच्चे हैं और बाहर निकलना मुश्किल था। तभी मेरी सासू मां ने आकर कहा कि अब मोबाइल से भी वोटिंग की सुविधा है। सासू मां की बात सुनते ही विभा ने तुरंत अपने मोबाइल से प्रयास किया और कुछ ही पलों में उनका वोट दर्ज हो गया। वोट डालते ही मैं अपने घरेलू कामों में लग गई। विभा ने बताया कि कुछ ही देर में सबकुछ बदल गया।

Motihari Nagar Ele 22Scope News
देश की पहली महिला ई-वोटर बनीं मोतिहारी की विभा देवी, सासू मां के सुझाव ने बदल दी तस्वीर

लोग मेरी सासू मां से कहने लगे कि आपकी बहू देश की पहली महिला ई-वोटर बन गई हैं – जीती प्रत्याशी वीभा देवी

विभा कहती हैं कि कल शाम करीब चार बजे से लोग मेरी सासू मां से कहने लगे कि आपकी बहू देश की पहली महिला ई-वोटर बन गई हैं। यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। उसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह प्रयोग चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव में ई-वोटिंग को लेकर किए गए प्रयास का हिस्सा था, जिसे लेकर आयोग ने पहले से व्यापक तैयारियां की थी। इस पहल का उद्देश्य मतदान को ज्यादा सुविधाजनक और सुलभ बनाना है। खासकर उन लोगों के लिए जो किसी कारणवश मतदान केंद्र नहीं जा पाते। ई-वोटिंग के पहले सफल प्रयोग से न केवल मोतिहारी को गौरव प्राप्त हुआ है बल्कि यह भविष्य के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल भी बन गई है। पुरुषों में भी पहला ई-वोटर पकड़ीदयाल से ही गौर करने वाली बात यह भी है कि देश का पहला पुरुष ई-वोटर भी मोतिहारी के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के ही वार्ड नंबर 1 से बना है। जिससे यह इलाका देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े : बिहार नगर निकाय चुनाव : 538 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

अमर कुमार, दीपक कुमार और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...