बिहार नगर निकाय चुनाव: DM, SSP ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

पटना : बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतगणना जारी है. आज 11 हजार 127 प्रत्याशियों

के भाग्य का फैसला होना है. वहीं राजधानी पटना में मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह

और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो पहुंचे, जहां उन्होंने मतगणना स्थल का जायजा लिया.

बिहार नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण तरीके से हो रही मतगणना- डीएम

डीएम चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. जीत के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस

न निकाले इस पर पूरी तरह से हम सभी की नजर है. वही किसी तरह की गड़बड़ी होने पर हम सभी सख्ती से पेश आएंगे.

उन्होंने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर के परिणाम जल्द ही आ जाएंगे.

patna ssp 22Scope News

बिहार नगर निकाय चुनाव – गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई- एसएसपी

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है. किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश

करने से पहले उनकी पहचान की जा रही है. वहीं सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तमाम लोगों पर नजर रखी जा रही है.

भीड़भाड़ वाले इलाके में भी कोई भी व्यक्ति हंगामा ना करें, इस पर हम सभी की नजर है.

गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इन प्रत्याशियों की हुई जीत

मेयर पद के मतगणना अभी जारी है. सीता साहू आगे चल रही है. उनको 22156 वोट मिला. वार्ड चुनाव के

परिणाम भी आने लगे हैं. वार्ड 2 से बबिता कुमारी, वार्ड 3 से प्रभा देवी, वार्ड 4 उषा देवी, वार्ड 5 से दीपारानी खान,

वार्ड 70 से विनोद कुमार, वार्ड 59 से नीलम कुमारी, वार्ड 60 सोभा देवी, वार्ड 71 से अंजली राय, वार्ड 11 से

रवि प्रकाश, वार्ड 12 से सविता सिंहा, वार्ड 25 से रजनीकांत, वार्ड 52 से महजबी, वार्ड 53 से किरण महता,

वार्ड 23 से कुमारी सारिका, वार्ड 33 से शिला देवी की जीत हुई है.

नगर निकाय चुनाव: 11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 हजार 127 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.

इस चरण के लिए 1665 पदों के लिए मतदान हुआ था. इसमें वार्ड पार्षद के 1529 पद, उप मुख्य पार्षद

के 68 पद और मुख्य पार्षद के 68 पद शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम में

डिजिटल लॉक लगाया गया है. ओसीआर टेक्नॉलॉजी के द्वारा मतगणना की जा रही है.?

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

पटना गोलीकांड मामला : खान सर को कोर्ट ने दी बड़ी...

पटना : फैसल खान उर्फ खान सर को आज यानी नौ जून को पटना के सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना की...

UGC NET 2026 Exam Schedule: 22 जून से शुरू होगी परीक्षा,...

 यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित होगी। एनटीए ने विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड और...

Prince Khan Gang: यूएई नंबर से रंगदारी की धमकी, झारखंड पुलिस...

 धनबाद से रांची तक कारोबारियों को धमकी देने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यूएई के वर्चुअल...

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img