यह है हमारा बिहार, कभी पुल की चोरी हो जाती है, तो कभी इसे चुहा खा जाता है-तेजस्वी

यह है हमारा बिहार, कभी पुल की चोरी हो जाती है, तो कभी इसे चुहा खा जाता है

Ranchi– हाल के दिनों में पुल की चोरी और आंधी तुफान में पुल के धवस्त होने पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि बिहार में कभी पुल की चोरी हो जाती है तो कभी चूहा खा जाता है.

बिहार में ना तो उद्योग है और ना ही रोजगार, रोजगार की खोज में लोगों में लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. केवल अपराध और भ्रष्टाचार का उद्योग ही यहां चल रहा है. पहले इन चीजों को समाप्त करने की है जरूरत है, सच्चाई है कि बिहार को किसी की नजर लग गयी है.

तेज के नोटिस से किसी को डरने की जरुरत नहीं

तेज प्रताप द्वारा पत्रकारों को भेजे गए नोटिस पर तेजस्वी ने कहा नोटिस से किसी को डरने की जरूरत क्या. जिसने गलती की होगी, डरने की जरुरत उसी को होगी. यह पत्रकारों और तेज प्रताप यादव का व्यक्तिगत मामला है.

इफ्तार पार्टी में कार्यकर्ता की जो शिकायत आई थी इस मामले पर बात हुई. सही समय पर आने पर सही निर्णय लेंगे. फिलहाल पार्टी को और मजबूत किया जा रहा. सदस्यता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. शुरुआत बंपर हुई है आगे और बेहतर काम होगा.

बिहार में है राक्षस राज

मुजफ्फरपुर जेल की एक कैदी द्वारा प्रधानमंत्री को लिख कर शारीरिक शोषण की शिकायत करने पर तेजस्वी यादव ने इसे राक्षस राज्य की उपाधि दी.

बता दें कि मुजफ्फरपुर जेल की एक कैदी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर जेल में महिला कैदियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये जाने की शिकायत थी. कहा गया था कि जिनके द्वारा इसका विरोध किया जाता है, उन्हे भूखा रखा जाता है.

लाउडस्पीकर विवाद तेजस्वी का तंज-

देश में जारी लाउडस्पीकर विवाद पर तेजस्वी ने कहा कि हमें हर चीज से पहले  इंसानियत देखनी है. लाउडस्पीकर की खोज 1925 में हुई. 70 के दशक में भारत आया. उससे पहले भी लोगों में आस्था थी, प्रार्थना की जाती थी. यह कोई विवाद की चीज नहीं है. जरुरत जिंदगी से जुड़े मुद्दे पर बात करने की है. कई लोगों को टीवी ऑन करके सोने की आदत हो गई है. जब तक कान में आवाज ना जाए नींद नहीं आती.

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...