Criminals के विरुद्ध बिहार की पुलिस सख्त, एनकाउंटर में ढेर हुआ…

गोपालगंज: बिहार में एक तरफ विपक्ष आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है तो दूसरी तरफ राज्य की पुलिस लगातार अपराध और अपराधी पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है। अपराधी अगर सीधी तरह पुलिस के कब्जे में नहीं आ रहे हैं तो फिर पुलिस एनकाउंटर करने में भी पीछे नहीं हट रही है। एक बार फिर एसटीएफ की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया।

मामला गोपालगंज का है जहां बीती रात बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मुठभेड़ में गोपालगंज का कुख्यात अपराधी उचकागांव के भगवान टोला निवासी मनीष यादव को मार गिराया। हालांकि इस दौरान एसटीएफ के एक जवान को भी गोली लग गई और वह घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम कुख्यात को दबोचने पहुंची थी जहां अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात मनीष यादव को गोली लग गई और वह ढेर हो गया। इस दौरान एसटीएफ की टीम के एक जवान को भी गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कुख्यात मनीष पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे और पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि कुख्यात मनीष ‘बाबु गैंग’ नाम से एक गैंग चलता था और इसमें उसने कई अपराधियों को रखा हुआ था। वह इसी गैंग के नाम से विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पटना सिटी : अपराधियों के द्वारा फिर की गई गोलीबारी, युवक को लगी गोली…

Criminals Criminals Criminals Criminals

Criminals

Saffrn

Trending News

LPG Crisis Update: गैस कमी पर प्रशासन सख्त, कोयले की सप्लाई...

रांची में एलपीजी संकट के बीच प्रशासन ने कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और गैस कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।LPG Crisis Update रांची:...

Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एयर टिकट 3000...

मिडिल ईस्ट तनाव और फ्यूल सरचार्ज के चलते रांची से दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों के फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी।Flight Fare Hike रांची:...

2027 Digital Census: 1 अप्रैल से हाईटेक प्रक्रिया शुरू, पहली बार...

भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू, जियो-रेफरेंसिंग तकनीक, ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन और कड़ी डेटा सुरक्षा की व्यवस्था।2027 Digital Census...

Ramgarh JEE Main Scam: परीक्षा से पहले मॉनिटर बदलने की साजिश,...

 रामगढ़ में जेईई मेन-2 परीक्षा से पहले सिस्टम से छेड़छाड़ का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 70 मॉनिटर और SUV जब्त।Ramgarh JEE Main Scam रामगढ़:...

Ranchi Tax Update: 31 मार्च को खुलेगा नगर निगम कार्यालय, बकाया...

 रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन टैक्स भुगतान का मौका दिया, 1 अप्रैल से बकाया पर पेनाल्टी लगेगी।Ranchi Tax Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img