Bihar Ration Card Updates : बिहार खाद्य आपूर्ति विभाग के एक्शन से हड़कंप, 57 लाख से ज्यादा कार्ड धारियों के कटेंगे नाम

Bihar Ration Card Updates : बिहार खाद्य आपूर्ति विभाग के एक्शन से हड़कंप, 57 लाख से ज्यादा कार्ड धारियों के कटेंगे नाम

22 Scope News Desk : बिहार में खाद्य आपूर्ति विभाग के फरमान से राशन कार्ड धारियों में हड़कंप मच गया है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सभी राशन कार्डधारियों के लिए विशेष कैंप आयोजित कर आधार सीडिंग (ई-केवाईसी) करने का आदेश जारी किया था।

विभाग के द्वारा 31 दिसंबर तक आधार आधारित E-KYC कराने का आदेश जारी किया था जिससे संदिग्ध पात्रता वाले कार्डधारियों मे हड़कंप मच गया है और लगभग 57 लाख राशनकार्ड धारियों के नाम कटने की आशंका है।

कार्डधारियों के बड़ी जोतदार से लेकर मोटी आयकर और जीएसटी रिटर्न भरने वाले भी

विभाग की जानकारी के मुताबिक कार्ड धारियों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले, बड़ी जमीन का स्वामित्व रखे वाले काश्तकारों से लेकर बड़े कारोबारीऔर जीएसटी रिटर्न भरने वाले भी है। इनमें बड़े भू स्वामित्व वाले कार्डधारियों की संख्या है 60 हजार के करीब है।

100 वर्ष से अधिक उम्र वाले कार्डधारियों की संख्या भी हजारों में 

वहीं विभाग ने अब तक केन्द्रीय खाद्य विभाग के निर्देश के बाद बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग ने 36 लाख से फर्जी उपभोक्ताओं पर सख्त एक्शन लेते हुये उनका नाम हटा दिया है। वहीं अन्य की पात्रता जांच प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही ये भी पूरी कर ली जायेगी। विभाग की माने तो 22 हजार से अधिक ऐसे कार्ड धारी है जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

विभाग ने जारी किये सबसे कम और अधिक मामले वाले जिले

विभाग के द्वारा सूचि में सबसे अधिक मामले वाले जिलों में दरभंगा,मधुबनी,मुजफ्फपुर,पटना,पूर्वी चंपारण,समस्तीपूर,सारण,सीतामढ़ी सीवान और वैशाली है तो सबसे कम मामले वाले जिले में अरवल, शेखपुरा,शिवहर,जहानाबाद,लखीसराय,कैमूर,मुंगेर,बक्सर,मधेपुरा और किशनगंज जिले हैं।

ये भी पढ़े :  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों के लिए 30 दिसंबर तक ई-केवाईसी अनिवार्य,पारदर्शी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार का विशेष अभियान

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...