Salman Khan पर दागने को 40 गोलियां लेकर पहुंचे थे बिहार निवासी शूटर्स, कोर्ट में कबूला सच

डिजीटल डेस्क :  Salman Khan के मुंबई स्थित घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दबोचे गए शूटर्स ने कोर्ट को बताया कि ये मौके पर दागने के लिए अपने साथ 40 गोलियां लेकर पहुंचे थे। दोनों ही बिहार राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना 14 अप्रैल की सुबह हुई थी। फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने गुरुवार को कोर्ट में पेशी पर घटना और अपने के बारे में यह सच कबूला। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर दोनों आरोपियों को 29 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश जारी कर दिया।

Salman Khan पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किए कई खुलासे

सलमान के घऱ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों शूटर्स सागर पाल और विकी गुप्ता ने पुलिस के क्राइम ब्रांच को कई रोचक जानकारियां दी हैं। गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस ने कहा कि, वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपियों के पास कुल 40 गोलियां थीं जिसमे से 17 बरामद कर ली गई हैं। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों शूटर्स 5 गोलियां चलाई थीं। अभी तक जांच और पूछताछ के बाद भी पुलिस को दोनों शूटर्स द्वारा मौका-ए-वारदात पर ले जाई गईं 18 गोलियां अबतक नहीं मिली हैं।  उनकी तलाश जारी है।

सलमान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों शूटर्स सागर पाल और विकी गुप्ता के हवाले से पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन दोनों के पास वारदात के वक्त 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 40 बुलेट थीं।
File photo

Salman Khan पर फायरिंग करवाने के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल सका, तफ्तीश जारी

सलमान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार  दोनों शूटर्स सागर पाल और विकी गुप्ता के हवाले से पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन दोनों के पास वारदात के वक्त 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 40 बुलेट थीं। वो सलमान खान के घर बड़े हमले की साजिश में थे। घर के बाहर फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों ने 3 बार कपड़े बदले और अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की  ताकि उन्हें कोई भी पहचाने न सके। सरकारी वकील ने कहा कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी बिहार के रहनेवाले हैं।

ऐसे में इन दोनों को कौन मदद कर रहा था, इसका अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। खास बात यह कि इन दोनों शूटर्स की सलमान खान से कोई निजी या पारिवारिक दुश्मनी नहीं थी। इन दोनों को इस संबंध में निर्देश देने वाले मास्टरमाइंड के बारे में तफ्तीश जारी है।

दोनों शूटर्स के बैकग्राउंड खंगाल रही पुलिस

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले  दोनों शूटर्स को कौन और कैसे आदेश दे रहा था, इसकी जानकारी जुटाने पर पुलिस का काम जारी है।  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अलग-अलग राज्यों में कौन-कौन लोग इनके संपर्क में है,  पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है। आरोपी सागर पाल और विकी गुप्ता का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है।

इनके पास दो मोबाइल थे, जिसमें से एक मोबाइल पुलिस को मिल गया है। दोनों ने इसे तोड़कर फेंक दिया था। टूटा हुआ मोबाइल इस समय पुलिस के पास है और दूसरे मोबाइल की तलाश की जारी है। ये दोनों जिस वाईफाई का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला रहे थे, उसे भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है। salman khan salman khan salman khan 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...